📍 #महराजगंज
आगामी #मोहर्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र #ठूठीबारी का निरीक्षण किया गया तथा कस्बा ठूठीबारी में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त किया गया।
इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूसों के निर्धारित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधों का जायजा लिया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने हेतु पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#MaharajganjPolice
#UPPolice
Maharajganj, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026