मसलिया: फुटबेड़िया में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट समाप्त, जगदीशपुर बना चैंपियन
Masalia, Dumka | Mar 7, 2026 शनिवार 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार मसलिया प्रखंड के हतियापाथर पंचायत अंतर्गत फुटबेड़िया गांव में बाहा पर्व के शुभ अवसर पर सिदो-कान्हू क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन फाइनल मुकाबले के साथ हो गया। फाइनल मैच टुडू स्टार गोलपुर व जगदीशपुर फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा...