बारां: न्याय की गुहार लगाते हुए 11 घंटे बाद टंकी से नीचे उतरा परिवार, ज़मीन से कब्जा हटाने की मांग को लेकर कोटा रोड पर चढ़े थे
Baran, Baran | Dec 2, 2025 रिद्धिका कालोनी में स्थित 60फिट ऊंची टंकी पर न्याय की गुहार को लेकर परिवार के लोग चढ़ गए जिन्हें 11 घंटे बाद टंकी से नीचे उतारा गया। परिवार के टंकी पर चढ़ने के मामले को लेकर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और एसपी अभिषेक अंदासु की समझाइश के बाद पीड़ित परिवार नीचे उतरा। जमीन के मामले में न्याय की मांग को लेकर बुजुर्ग दंपत्ति पानी की टंकी पर चढ़े थे।