सूरजपुर: पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर प्रशासन सक्रिय, कलेक्टर ने किया स्थलीय निरीक्षण
जिले के पर्यटन स्थलों के विकास और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने केनापारा, पंडोपारा, पहाड़गांव और सिलफिली पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, ट्रैकिंग मार्ग, प्रकाश व्यवस्था तथा पर्यटक सुविधाओं के