आगरा: मोबाइल फोन में वीडियो दिखाकर जागरूक करने वाले सिपाही की पुलिस ने की सराहना,ACP ताज सुरक्षा ने नाई की मंडी पर दी जानकारी
Agra, Agra | Jan 25, 2024 सड़क हादसों से बचने के लिए आगरा के एक सिपाही ने मोबाइल फोन में सड़क हादसों के वीडियो दिखाकर यात्रियों को जागरूक करने का काम किया है। इसी को लेकर सिपाही की आगरा पुलिस ने सराहना की है। इस संबंध में ACP ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सिपाही को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा और आगरा के हर एक चौराहे पर ऐसी पहल की जाएगी।