आगरा: थाना सदर बाजार पुलिस ने बैंक कॉलोनी में दबिश देकर गिरफ़्तार किया शातिर चोर,2 चोरी के मोबाइल बरामद
Agra, Agra | Jan 24, 2024 आगरा की थाना सदर बाजार पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ़्तार कर जेल भेजा हैं। आरोपी चोर राहगीरों के मोबाइल चोरी कर लेता था। बुधवार दोपहर को आरोपी चोर श्यामो चोरी के मोबाइल बेचने बैंक कॉलोनी पहुँचा था। पुलिस ने दबिश देकर श्यामो को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए है।