आगरा: 10000 वर्ग गज में फतेहाबाद रोड पर विकसित की जा रही कॉलोनी पर ADA ने की कार्रवाई,लकावली में 7 भवनों को किया सील
Agra, Agra | Jan 25, 2024 फतेहाबाद रोड पर 10000 वर्ग गज में विकसित की जा रही कॉलोनी पर आगरा विकास प्राधिकरण ने कार्यवाही की है।आगरा विकास प्राधिकरण के द्वारा विकसित की जा रही कॉलोनी को नोटिस भी दिया गया था लेकिन फिर भी निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया अब ADA ने कार्रवाई कर बुलडोजर के से कॉलोनी के निर्माण को ध्वस्त किया है और लकावली में भी 125 वर्ग गज में 7 भवनों को ADA ने सील किया है