लखीमपुर: लखीमपुर खीरी जिले के दाउदपुर गांव में घर में करंट की चपेट में आने से विवाहिता की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र की सुन्दरवल पुलिस चौकी अंतर्गत दाउदपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार दाउदपुर निवासी सोनी बेगम पत्नी सुत्तन घर के भीतर काम कर रही थीं।