लोहरदगा: शादी के नाम पर ठगी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार से लगाई न्याय की गुहार
लोहरदगा में एक अधेड़ व्यक्ति को फिर से विवाह करने का शौक महंगा पड़ गया इस व्यक्ति ने विचौलिये के माध्यम से अपने 53 हजार रुपए गंवा दिए। अब पीड़ित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव से गुहार लगाकर पैसे वापसी की फरियाद कर रहे हैं। सदर प्रखंड क्षेत्र के चेरिमा गांव निवासी गणेश टाना भगत की पत्नी का देहांत हो चुका है ऐसे में उन्हें फिर से शादी करने की इच्छा हुई।