अजीतमल: अजीतमल में शराब ठेके पर 'ब्लैक' में बियर व शराब की बिक्री का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग पर सवाल उठे
अजीतमल थाना क्षेत्र स्थित कंपोजिट शराब ठेके का एक वीडियो गुरुवार की सुबह 9 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि ठेका बंद होने के बाद भी देर रात अंग्रेजी शराब और बियर की खुलेआम बिक्री की जा रही है। वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि बियर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर करीब 200 रुपये में ब्लैक में बेची जा रही