सीतापुर: मिश्रीख इलाके में संदिग्ध अवस्था में गन्ने के खेत में मिली महिला, परिवार ने रंजिश के चलते हत्या का लगाया आरोप
जनपद के मिश्रीख थाना क्षेत्र के उचौली गांव में संदिग्ध अवस्था में गन्ने के खेत में एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है मामले में परिवार वालों ने रंजिश के चलते हत्या कर देने का आरोप लगाया है।