महसी: बंजारी मोड़ पर अखिल भारतीय एकता परिषद की बैठक में संगठन और शिक्षा पर जोर, पूर्व IPS बोले- समाज को संगठित होने की जरूरत
अखिल भारतीय एकता परिषद के तत्वावधान में बंजारी मोड़ स्थित होटल राधा कृष्णा पैलेस में एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी पंडित जुगुल किशोर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में समाज की एकता, शिक्षा, युवाओं की भूमिका और राजनीतिक सहभागिता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।