मंझनपुर: कोतारी पश्चिम में लेखपाल पर गंभीर आरोप, भूमिधरी जमीन को दूसरे किसान की बताकर लगाई गलत रिपोर्ट, डीएम से की शिकायत
कौशाम्बी में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंझनपुर तहसील के ग्राम कोतारी पश्चिम निवासी रामसुमेर चौरसिया ने हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कौशाम्बी से लिखित शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल की गलत और भ्रामक रिपोर्ट के चलते उनकी पुस्तैनी भूमिधरी जमीन पर दूसरे व्यक्ति के कब्जे का खतरा उत्पन्न हो गया है