मंझनपुर: बच्चे द्वारा स्कूल में मजदूरी करने के मामले में बीएसए ने बताया- जाँच में सत्यता पर कार्रवाई होगी
मंझनपुर तहसील इलाके के पवैया के एक विद्यालय का वीडियो वायरल हुआ था इस वीडियो में देखा गया कि एक बच्चा स्कूल में मजदूरी कर रहा है।बुधवार को वायरल हुए इस वीडियो के बारे में जब कौशांबी बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी और स्कूल के अध्यापकों से पूछताछ की जा रही है।दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।