मंझनपुर: युवक को जहर देकर हत्या करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, करारी थाना पुलिस ने भेजा जेल
भैला मकदूमपुर गांव में युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जहरीला पदार्थ खिलाकर युवक की हत्या करने के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को करारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 14 अप्रैल को रनिया देवी पत्नी श्रीपाल सिंह निवासी भैला मकदूमपुर थाना करारी ने पुलिस को सूचना दी थी।