मंझनपुर: गौसपुर में दलित ग्राम प्रधान से अभद्रता का आरोप, दरोगा की गाली-गलौज और धमकी की ऑडियो क्लिप लेकर एसपी से की शिकायत
कौशाम्बी के थाना संदीपन घाट क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ग्राम गौसपुर के दलित ग्राम प्रधान सुल्तान पासी ने थाना संदीपन घाट में तैनात एक दरोगा पर मोबाइल फोन पर गाली-गलौज, अपमानजनक भाषा और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित प्रधान का कहना है कि बातचीत के दौरान दरोगा ने उनकी प्रधानी खत्म करने की धमकी दी और अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।