मंझनपुर: मंझनपुर में विशेष किशोर पुलिस इकाई की समीक्षा बैठक, बाल संरक्षण मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के दिए गए निर्देश
कौशाम्बी अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को करीब एक बजे मंझनपुर पुलिस कार्यालय के दुर्गा भाभी सभागार में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम–2015 की धारा 107 के अंतर्गत गठित विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह भी मौजूद रहे।