कौंच: पनियारा गांव में वेल्डिंग की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग, लाखों की गृहस्थी जलकर राख, एसडीएम से मुआवजे की गुहार लगाई
Konch, Jalaun | Jun 28, 2026 रविवार सुबह 9 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कोंच तहसील क्षेत्र के पनियारा गांव में वेल्डिंग की चिंगारी से घर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग में 8 क्विंटल अनाज, 15 क्विंटल भूसा, साइकिल, पंखा, कूलर समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित ने पड़ोस में वेल्डिंग कर रहे व्यक्ति पर लापरवाही का आरोप लगाया है।