राघोगढ़: NH 46 साड़ा कॉलोनी लाहोटी कॉम्प्लेक्स के पास तेज रफ्तार चलती बाइक से अचानक गिरी महिला गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
गुना में नेशनल हाईवे 46 पर राघोगढ़ थाना के साड़ा कॉलोनी के लाहोटी कॉम्प्लेक्स के पास तेज रफ्तार चलती बाइक से अचानक एक महिला गिरकर गंभीर घायल हो गई। 6 जून को 1033 हाईवे एंबुलेंस कर्मचारी ने बताया, बाइक सवार महिला और पुरुष मकसूदनगढ़ से गुना कि और जा रहे थे। बाइक पर पीछे बैठी महिला अचानक गिरी, जिसे राघोगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है उपचार जारी है।