बरेली: रामगंगा तट पर छठ पूजा को लेकर पुलिस रही अलर्ट, एसएसपी ने लिया जायजा
लोक आस्था का पर्व छठ पूजा के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया,इस मौके पर रामगंगा घाट पर आस्था का सैलाब देखने को मिला,हजारों की तादाद में रामगंगा घाट पर संतान की लंबी आयु एवं परिवार की उन्नति के लिए डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर हजारों व्रतियों ने छठी मइया का पूजन किया। सूर्य उपासना के इस महापर्व के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने खास इंतजाम किए।