यातायात पुलिस द्वारा शहर और जिलेभर में 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक विशेष वाहन चेकिंग पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। उसी के तहत बुधवार शाम को 6 बजे विवेकानंद चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात थाना प्रभारी आशीष राय ने बताया कि इस दौरान बिना हेलमेट, तेज रफ्तार, बिना परमिट, बिना सीट बेल्ट और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई है।