जगदलपुर: जगदलपुर में 19 अप्रैल को होगी परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा, 21 केंद्रों में 5720 अभ्यर्थी होंगे शामिल
*जगदलपुर 08 अप्रैल 2026/* छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा परिवहन विभाग के अन्तर्गत परिवहन आरक्षक के रिक्त पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी रविवार 19 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। बस्तर जिले में इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 01ः15 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।