सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौतों पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य जनपद में जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट(JFD) कार्यक्रम को लागू किया जा रहा है, इसी क्रम में एसपी के निर्देशन में सोमवार शाम पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।