खलारी: खलारी पुलिस ने अवैध बालू से लदे चार ट्रैक्टर जब्त किए
रविवार शाम 4 बजे खलारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो के द्वारा अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त कर थाना लाया गया। अवैध बालू लदा ट्रैक्टर धमधमियाँ दामोदर नदी से उठाकर अन्यत्र भेजा जा रहा था। इस दौरान थाना प्रभारी के विश्रामपुर पंचायत भवन बड़की टाँड के पास बालू लोड चार ट्रैक्टर खलारी की ओर आ रहे थे। सभी ट्रैक्टरों को रोक कर बालू का कागजात मांगा गया।