खलारी: एसटी एससी ओबीसी एकता मंच की बैठक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह मनाने पर चर्चा हुई
खलारी के डकरा में गुरुवार शाम 5 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में एसटी एससी ओबीसी एकता मंच की बैठक अनिता गंझू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए मंच के लोगों ने अपने अपने विचारों को रखा। साथ ही बैठक में समरोह को सफल बनाने के लिए मंच की अगली बैठक में एक कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया।