विदिशा नगर: बेहोशी की हालत में युवक अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर होने पर किया रेफर
विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निवासी 38 वर्षीय युवक वीरेंद्र गौर रविवार दोपहर 12 बजे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक को उसकी बहन अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टर प्रशांत जैन के अनुसार युवक मिर्गी की बीमारी से पीड़ित है और पूर्व में भी जहर खाने का प्रयास कर चुका है।