शिवपुरी नगर: करैरा में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, बस का इंतजार कर रहे युवक पर लाठी-कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खडपुरा में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने दुस्साहस की हदें पार करते हुए एक युवक को जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा। पीड़ित युवक अपनी मजदूरी पर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था, तभी आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो पीड़ित के मोबाइल में कैद हो गया है।