बदायूं: उझानी में मुस्लिम भाई ने निभाया धर्मबहन का फर्ज, कन्यादान कर पेश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल
Budaun, Budaun | Jul 9, 2026 बदायूं के उझानी में एक विवाह समारोह के दौरान एक ऐसा भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला जिसने यह साबित कर दिया कि जब दिल जुड़ते हैं, तब धर्म और जाति की दीवारें मायने नहीं रखतीं। उझानी के साहूकारा निवासी दीपांशी पुत्री स्वर्गीय हरीशंकर ने अपने माता-पिता का साया खो दिया था तो रियासत अली ने उन्हें बहन बनाकर उनका कन्यादान कर एक मिसाल पेश की ।