सिकंदरा: सिकंदरा समाधान दिवस में महिला ने न्याय की गुहार लगाई, मारपीट के बाद धमकी देने का आरोप, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप
सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर डेरा गांव निवासी संतरा देवी ने पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि बीते 19 अप्रैल को गांव के ही राजू नामक व्यक्ति ने उनके और उनके पति के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में उन्होंने मंगलपुर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महि