संविधान दिवस के मौके पर बुधवार को पोड़ैयाहाट में कई कार्यक्रम हुए। प्रखंड परिसर में बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने संथाली भाषा में प्रस्तावना की शपथ दिलाई । बताते चलें की 26 नवंबर 1949 को संविधान बनकर तैयार हो गया था। हालांकि इसे लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया था ,पंचायत सचिवालय पोड़ैयाहाट में विधायक प्रदीप यादव ने उपस्थित जन समुदाय को शपथ दिलाई ।