खरगोन के नागलवाड़ी तीर्थ स्थल पर सोमवार सुबह 11:00 बजे प्रस्तावित कैबिनेट बैठक से पहले पुलिस ने यूथ कांग्रेस के तीन पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रशासन को आशंका थी कि कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्रियों के खिलाफ काले झंडे दिखाकर बेरोजगारी व महंगाई के मुद्दे उठाएंगे। सुबह करीब 7 बजे की गई इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया।