मीनापुर: नरमा गांव में पति की मौत का खुलासा पत्नी को आरोपियों के द्वारा दी जा रही है धमकी, कार्रवाई में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के नरमा गांव में पति की मौत के बाद पत्नी को आरोपियों के द्वारा धमकी दी जा रही है। इस मामले को लेकर मृतक शत्रुघ्न महतो कि पत्नी अनीता देवी ने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे में थाने मे शिकायत की है। बताया की एक सप्ताह पूर्व उनके पति को मामूली विवाद की लेकर मारपीट कर घायल कर दिया गया था।