बिजनौर: बिजनौर में मंडावर मार्ग पर जंदरपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर
Bijnor, Bijnor | Jul 2, 2024 बिजनौर जनपद में मंडावर मार्ग पर गांव जंदरपुर के पास बहन के घर से वापस लौट रहे बाइक सवार एक युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी।हादसे में मंडावर क्षेत्र के गांव किशनबास निवासी शोऐब गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में शोऐब को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।