मांझी: मांझी सी एच सी में बिजली कटौती से एक्स-रे सेवा बाधित, मरीज़ परेशान
Manjhi, Saran | Apr 4, 2026 मांझी सी एच सी में बिजली कटौती के कारण एक्स-रे सेवा बार-बार बाधित हो रही है। जिससे मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे भी दर्जनों मरीज बिजली आने का इंतजार करते देखे गए। चिकित्सकों के अनुसार एक्स-रे मशीन केवल बिजली रहने पर ही चल पाती है। जबकि जनरेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है।