बाड़मेर: बाड़मेर के भगवान महावीर टाउन हॉल में प्रोजेक्ट भरोसा के तहत लैंगिक समानता को लेकर नाट्य मंचन का हुआ आयोजन
Barmer, Barmer | Mar 4, 2024 बाड़मेर के भगवान महावीर टाउन हॉल में प्रोजेक्ट भरोसा के तहत रविवार को लैंगिक समानता को लेकर नाट्य मंचन का आयोजन हुआ।केयर्न ऑयल ऐंड गैस वेदांता लिमिटेड के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट भरोसा के 500 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न विधाओं के माध्यम से किया जा चुका है।इसके पश्चात लैंगिक समानता का संदेश देने हेतु नाटक भूमि की श्रृंखला का आयोजन किया गया।