बाड़मेर: ग्राम पंचायत कपूरड़ी में किचन गार्डन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, वितरित किए गए उन्नत किस्म के बीज
Barmer, Barmer | Mar 3, 2024 कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर एवं बीएलएमसीएल की एकीकृत ग्रामीण आजीविका परियोजना के तहत किचन गार्डन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उपरांत ग्राम पंचायत कपूरडी में सब्जियों के उन्नत किस्म का बीज वितरण रोहिली व कपूरडी गांव के किसानों को किया गया जिसमे बैंगन, मिर्च, टमाटर, लौकी, कद्दू, तोरई, भिंडी, खरबूजा, ग्वार फली इत्यादि का बीज शामिल है।