उज्जैन ग्रामीण: ग्राम रातड़िया में खेत पर गए युवक को लगा करंट, भाई को मिली लाश; पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम रातड़िया में रहने वाला अर्जुन पिता कैलाश चौधरी कल सुबह अपने खेत पर जाने का कहकर निकला था। खेत पर जब वह पहुँचा तो नीचे बिजली विभाग के तार टूटे पड़े थे। इस दौरान उसका पैर तार में उलझा और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। दिनभर उसका शव खेत पर ही पड़ा रहा। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसका भाई रितेश चौधरी उसे देखने के लिए खेत पर प