बरेली: दावत के विवाद में भाई को दूसरी मंजिल से फेंका, नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस पर रिपोर्ट न लिखने का आरोप
बरेली के भमौरा थाना क्षेत्र के बल्लिया गांव में दावत के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित परिवार की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव के कुछ लोगों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और बाद में उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने युवक की बहन और एक नाबालिग किशोरी के साथ भी