चक्रधरपुर: सेताहाका लाल मैदान में 2.10 लाख की लागत से बनेगा चबूतरा, जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि जय जगन्नाथ प्रधान किया शिलान्यास
चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत हथिया पंचायत के सेताहाका गांव स्थित लाल मैदान में शनिवार को चबूतरा निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गयाl जिला परिषद चक्रधरपुर भाग-2 की सदस्य नयना देवी के प्रतिनिधि सह झारखंड पिछड़ी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जय जगन्नाथ प्रधान ने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखीl