बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा सदर-1 अंतर्गत स्थापित SST चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की उपस्थिति की जांच करते हुए संपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।