गिरिडीह: पचंबा में घर में घुसकर महिला व परिजनों से मारपीट, चेन व नथनी लूटी, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
पचंबा थाना क्षेत्र के मोहनपुर इलाके से मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। घटना में घायल महिला का इलाज मंगलवार को 10 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था।इस घटना को लेकर पीड़िता सुहाना खातून ने थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है।आवेदन के अनुसार, 5 अप्रैल को कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ, उनकी माँ और बहन के साथ मारपीट की।