सिंगरौली: मुडवानी डैम की ढलान पर अनियंत्रित होकर गिरा एक हाइड्रा, चालक सहित 2 लोग घायल
जयंत इलाके के मुडवानी डैम में एक हाइड्रा अनियंत्रित हो गया और पलट कर खाई में गिर गया इस हादसे की वजह से चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं जबकि कई लाख रुपए का नुकसान हाइड्रा गिरने के बाद हुआ है। जयंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और क्रेन के माध्यम से हाइड्रा को बाहर निकलने का प्रयास जारी है।