सिंगरौली: जुड़नी गांव में पीड़ित व्यक्ति के साथ ससुराल में हुई मारपीट, पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया
सिंगरौली जिले के जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय में ग्राम करी निवासी राम रतन बैगा ने सोमवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे इलाज करने के दौरान बताया कि मैं अपने ससुराल जुड़नी में पत्नी को लेने गया था। जहां साले और ससुर ने जमकर मारपीट की है। जिसके कारण हमें चोट लगी है। फिलहाल पुलिस ने मामले पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।