मूंडवा: खेण गांव में ठाकुरजी मंदिर में शिव परिवार और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन
Mundwa, Nagaur | Dec 6, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा पंचायत समिति के खेण गांव में आज शुक्रवार को ठाकुरजी मंदिर में शिव परिवार व हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले गांव में कलशयात्रा निकाली गई।वहीं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेण सहित आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे।