बिल्सी: दिधौनी निवासी एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप
Bilsi, Budaun | Jun 27, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के दिधौनी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने का आरोप लगाया और घर से बाहर निकालने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने मायका पक्ष के लोगों के साथ बिल्सी कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।