मरवाही: रूमगा कोलबीर्रा क्षेत्र में खनिज विभाग के उड़न दस्ता दल ने रेत से भरे 2 हाइवा पकड़े
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज उड़नदस्ता दल ने देर रात कोलबीरा और रूमगा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया, जहां बिना वैध दस्तावेज के रेत परिवहन करते दो हाईवा वाहनों को जप्त किया गया। दोनों वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।