सिकंदराराऊ: खिटोली में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, हनुमान चालीसा व सुंदरकांड में उमड़ी भक्तों की भीड़
हसायन क्षेत्र के खिटोली में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में सुबह से ही प्राचीन हनुमान मंदिर पर भंडारे आदि का आयोजन किया गया था गुरुवार रात को सुंदरकांड हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया जहां पर खिटोली सहित आसपास के गांव के सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक भक्तों के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया है।