सदर: प्रयागराज: वार्ड 48 उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी दीप प्रकाश सोनकर ने किया नामांकन, बोले- PDA को जमीन पर उतारेंगे
Sadar, Allahabad | Apr 16, 2026
सपा उम्मीदवार दीप प्रकाश सोनकर ने वार्ड 48 अलोपीबाग के उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सपा विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। दीप प्रकाश सोनकर ने कहा कि वे अखिलेश यादव के आभारी हैं और पीडीए के नारे को जमीन पर उतारेंगे। वे क्षेत्र के अधूरे कार्यों को पूरा करने और जनता के सुख-दुख में खड़े रहने का वादा किया।