मंझनपुर: महेवा उपरहार में गरीब विधवा की बेटी की शादी में चेयरमैन बने देवदूत, दिया आर्थिक सहयोग और आशीर्वाद
महेवा उपरहार गांव में एक मानवीय और संवेदनशील तस्वीर देखने को मिली। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज 'फौजी' एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव के दिवंगत सोहन लाल निषाद की गरीब विधवा पत्नी अपनी बेटी आरती की शादी किसी तरह कर रही हैं और रविवार को ही बारात आने वाली है।