बरहट: खादी ग्राम के पास ई-रिक्शा व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 7 घायल, दो की हालत गंभीर
Barhat, Jamui | Apr 8, 2024 जमुई- मुंगेर मुख्य मार्ग के खादी ग्राम के पास रविवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक व ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे ई-रिक्शा पर सवार पांच व दो बाइक सवार कुल 7 लोग घायल हो गए। घटना के बाद ई-रिक्शा पर सवार सभी घायल को 112 पुलिट टीम के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।